logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

हिदायत पटेल हत्याकांड: कांग्रेस ने दो संदिग्ध नेताओं को किया निलंबित


अकोला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष हिदायत पटेल की प्राणघातक हमले में हत्या के बाद जिले का माहौल खासा गरम हो गया है। हत्याकांड के पीछे स्थानीय राजनीतिक नेताओं का हाथ होने का गंभीर आरोप हिदायत पटेल के परिवार ने लगाया। इस मामले में कांग्रेस ने संदिग्ध आरोपी संजय बोडके और राजू बोचे को निलंबित कर दिया।

हिदायत पटेल हत्याकांड में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के जिला अध्यक्ष बदरुज्जामा, कांग्रेस के पदाधिकारी राजू बोचे, संजय बोडखे, फाजिल खान और फारूक खान पर सीधे आरोप लगे हैं। हिदायत ने खुद उन्हें इसकी जानकारी दी थी, यह दावा उनके भतीजे ने किया।

इन गंभीर आरोपों पर कांग्रेस ने संजय बोडखे और राजू बोचे पर निलंबन की कार्रवाई की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र जारी कर दोनों पर गंभीर अपराध दर्ज होने से पार्टी से निष्कासन की घोषणा की। कांग्रेस ने अपने दो पदाधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष बदरुज्जामा पर पार्टी की ओर से क्या कदम उठाया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।