logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

हिंगनघाट विधायक समीर कुणावर ने नामांकन किया दाखिल


वर्धा: वर्धा के हिंगनघाट के विधायक और महायुति के उम्मीदवार समीर कुणावर ने हिंगनघाट तहसील कार्यालय में उपविभागीय अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद पटेल, पूर्व सांसद रामदास तड़स समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

समीर कुणावर को महायुति ने लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है. नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुणावर ने कहा कि वह तीसरी बार भी जीतेंगे. 

समीर कुणावर ने कहा कि दस वर्षों में जो विकास कार्य हुए, महायुति सरकार ने जो निर्णय लिये, जनता उन विकास कार्यों के भरोसे आगे बढ़ रही है. समीर कुणावर ने विश्वास जताया है कि जनता जीत की हैट्रिक लगाएगी.