logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कर्ज माफी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे किसान: नितिन देशमुख


अकोला: शिवसेना ठाकरे गुट ने किसानों के लिए कर्ज माफी और फसल क्षति पर तत्काल राहत सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्ज माफ़ी की घोषणा नहीं की गई तो विदर्भ के किसान मुख्यमंत्री आवास पर ट्रैक्टर लेकर उतरेंगे.

ख़रीफ़ सीज़न के दौरान कभी बारिश की कमी तो कभी भारी बारिश के कारण ख़रीफ़ की फसलें प्रभावित हुईं। जून के महीने में पहले दस दिनों की बारिश के बाद, दूसरे और तीसरे सप्ताह मौसम साफ था। इसके बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश शुरू हो गई।

कुछ दिनों को छोड़कर हर दिन कुछ स्थानों पर बारिश होती रही। उसके बाद अब तक अगस्त और सितंबर महीने में भारी बारिश हुई है. दस से ज्यादा मंडलों में भारी बारिश की खबर है. परिणामस्वरूप कपास और सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है।

सबसे पहले नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया। इसके बाद जिला परिषद, कृषि और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त पंचनामा तैयार किया गया। लेकिन अभी तक सहायता की घोषणा नहीं की गई है।

इस बीच, शिवसेना उबाठा उपनेता विधायक नितिन देशमुख, जिला प्रमुख गोपाल दतकर, मंगेश काले, पूर्व प्रमुख राहुल कराले ने जिला कलेक्टर को पत्र देकर किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर धरना दिया. 

देखें वीडियो: