logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रभारी कुलगुरु प्रशांत बोकारे ने पदभार किया ग्रहण


नागपुर: राज्यपाल के आदेश के बाद डॉ सुभाष चौधरी को नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद से निलंबित कर दिया गया है। चौधरी की जगह डॉ. प्रशांत बोकारे को प्रभारी कुलगुरु के रूप में नियुक्त किया गया है.  गुरुवार से  प्रभारी कुलगुरु से अपने कामकाज की शुरुआत कर दी है।  

डॉ. प्रशांत बोकारे ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने के लिए राज्यपाल कार्यालय से आदेश प्राप्त हुआ था।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्र. कुलगुरू डॉ संजय दुधे, रजिस्ट्रार डॉ. राजू हिवसे, परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड के निदेशक डॉ. प्रफुल्ल साबले सहित सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी उपस्थित थे। आपको यहाँ बता दे की बुधवार को डॉ सुभाष चौधरी को उनके गैर आचरण के चलते उन्हें कुलगुरु पद से निलंबित कर दिया गया था। इस संदर्भ में राज्यपाल कार्यालय से आदेश जारी कर यह कार्रवाई की थी. 


देखें वीडियो: