logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भारत है हिंदू राष्ट्र, हम पर वैश्विक दायित्व, सभी की करें चिंता: मोहन भागवत


नागपुर: कल नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत नरकेसरी प्रकाशन द्वारा निर्मित 'मधुकर भवन' के उद्घाटन समारोह के लिए यहां एकत्रित हुए थे.  

इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि वैचारिक रूप से भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू ही हैं, केवल कुछ लोग इसे समझ गए हैं और कुछ लोग अभी समझने को तैयार  नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को लकता है कि आरएसएस देश को हिंदू राष्ट्र बनाएगा. लेकिन भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. किंतु जो अन्य भारतीय हैं उनका भी विचार कर उनकी भी चिंता करनी चाहिए.

संघ प्रमुख ने कहा, “हिंदू संस्कृति और हिंदू पूर्वज और हिंदू भूमि इससे सभी का नाता है, बाकि किसी चीज से नहीं. इस बात को कुछ लोग स्वार्थ के कारण समझना नहीं चाहते, इसलिए वह भारत में रहने वाले अन्य लोगों को दूसरे लोग समझते हैं.”

उन्होंने कहा, “इस विचार के सिवा और कोई उपाए नहीं है. इस देश पर वैश्विक दायित्व आने वाला इसके लिए समाज को तैयार रहना ही होगा.” भागवत ने कहा कि परमार्थ करने वाले व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होती. ऐसे व्यक्ति के पास परमार्थ की संपत्ति आती है. 

देखें वीडियो: