logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Karnataka Assembly Election: तीन कांग्रेस और दो ने भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, तीन ने त्रिशुंक विधानसभा के दिए संकेत


नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गए। शाम पांच बजे तक करीब 65.29 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं। अभी तक आए पोल के अनुसार तीन ने कांग्रेस और दो ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की संभावना जताई है। वहीं तीन ने त्रिशुंक विधानसभा होने की संभावना जताई है। 
 

45 साल से सरकार का नहीं हुई रिटर्न 

 
कर्नाटक देश के चुनिंदा राज्यों में से एक हैं, जहां सरकार दोबारा रिपीट नहीं होती। पिछले 45 साल से राज्य में सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं लौटी है। इसी के साथ राज्य में बहुत ही कम बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। 
 

ऐसा रहा चैनलों के एग्जिट पोल:

 
टाइम्स नाउ ईटीजी का एग्जिट पोल
 

टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन सीजीएम का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन और सीजीएम के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल

 
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

जी न्यूज़ और मैट्रिज
 
ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।