logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक लोकसभा सीट से कृपाल तुमाने होंगे उम्मीदवार, सांसद शिंदे बोले- अन्य सीटों पर जल्द होगा फैसला


नागपुर: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अभी कुछ दिनों का ही समय मचा हुआ है। जिसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। महायुति में शामिल शिवसेना ने जिले की रामटेक लोकसभा सीट पर अपना दावा कर दिया है। इसी के साथ वर्तमान विधायक कृपाल तुमाने को उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि, "कृपाल तुमाने अच्छा काम कर रहे है। ऐसे में इस सीट से उनकी उम्मीदवारी पक्की है।" इसी के साथ विदर्भ की अन्य सीटों पर महायुति के बैठक में तय होने की बात उन्होंने कही।

शिंदे पार्टी के कार्यक्रम को लेकर नागपुर पहुंचे थे। जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।  शिंदे के कहा कि, महायुति में जितने भी दल शामिल है वह सभी बैठक कर सीटों पर बातचीत करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे। और जल्द से जल्द सीटों का जो फार्मूला है। कौन किस सीट पर लड़ेगा उसे सामने रखेंगे। 

रामटेक लोकसभा सीट पर बोलते हुए शिंदे ने कहा, "वर्तमान सांसद कृपाल तुमाने क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। इसी हफ्ते रामटेक में शिव संकल्प सभा का आयोजन रामटेक में किया गया। जहाँ कार्यकर्ताओं से मुलाकात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई। सांसद महोदय ने मुझे यहाँ शुरू राष्ट्रीय कबड्डी प्रतिस्पर्धा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसमें शामिल होने मैं यहाँ आया हूँ।"