logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार ने शरद पवार से की मुलाकात, जल्द NCP में होगें शामिल


स्टोरी बाय-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर के अपक्ष विधायक किशोर जोरगेवार ने आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि जोरगेवार जल्द ही शरद पवार गुट की NCP में शामिल हो सकते हैं।

पहले से ही यह संकेत मिल रहे थे कि जोरगेवार आगामी चुनाव NCP के शरद पवार गुट से लड़ सकते हैं, और आज की इस महत्वपूर्ण बैठक ने इन अटकलों को और मजबूत किया है। जोरगेवार के NCP में शामिल होने से चंद्रपुर में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के बीच हलचल मच गई है, क्योंकि जोरगेवार का NCP में प्रवेश कांग्रेस की रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है।

मुंबई में NCP के मुख्यालय में हुई इस बैठक को लेकर जोरदार चर्चा है कि जोरगेवार जल्द ही औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जोरगेवार कब और किस तरीके से NCP में प्रवेश करेंगे, और इसका आगामी चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा।