logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मुनगंटीवार की उपस्थिति में जोरगेवार का भाजपा प्रवेश


चंद्रपुर: पिछले एक सप्ताह से चुनाव चिन्ह की तलाश में भटक रहे चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार कल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वे यहां शामाप्रसाद मुखर्जी वाचनालय में जिले के पालकमंत्री और भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की उपस्थिति में प्रवेश करेंगे।

महाविकास आघाड़ी के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) से विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की तैयारी जोरगेवार ने की थी, लेकिन कांग्रेस ने यह सीट छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद जोरगेवार ने हंसराज अहीर के माध्यम से भाजपा के द्वार खटखटाना शुरू कर दिये।

हालांकि, मुनगंटीवार और उनके समर्थक जोरगेवार के भाजपा में प्रवेश के पक्ष में नहीं थे। बिरजू पाझारे को ही टिकट देने की मांग के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

दूसरी तरफ, मुनगंटीवार पाझारे और देवराव भोंगळे के साथ दिल्ली पहुंचे, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। कई नाटकीय घटनाओं के बाद जोरगेवार को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इस बीच, वे अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बताने लगे थे की वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

खास बात यह है कि उनके पार्टी प्रवेश की जिम्मेदारी मुनगंटीवार को ही सौंपी गई है। कल रविवार को सुबह 11 बजे जोरगेवार भाजपा में शामिल होंगे। अब भाजपा के छह विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा लगभग हो चुकी है। जोरगेवार के नाम की केवल आधिकारिक घोषणा बाकी है।

भाजपा का कुणबी कार्ड

तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने कुणबी समाज के उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें राजुरा से देवराव भोंगळे, वरोरा से करण देवतळे और ब्रम्हपुरी से कृष्णा सहारे को उम्मीदवार बनाया गया है। करीब बीस साल बाद भाजपा ने इन क्षेत्रों में कुणबी चेहरे को प्राथमिकता दी है।

कांग्रेस का असमंजस बरकरार

भाजपा ने जिले की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक मूल, चंद्रपुर और वरोरा के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। मूल में डॉ. अभिलाषा गावतुरे और संतोष रावत के नाम की चर्चा है। चंद्रपुर में प्रवीण पडवेकर, एडवोकेट राहुल घोटेकर और राजू झोडे में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। वरोरा में प्रवीण काकड़े के नाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।