logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराष्ट्र में जल्द बन सकता है ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध कानून!


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार विभिन्न राज्यों में इस कानून को लेकर अध्ययन कर रही और अवश्य इसको लेकर कानून बनाने पर विचार करेगी.

फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां अपनी पहचान छुपाकर लड़कियों से शादी और धर्मांतरण किया गया है. इस कानून को बनाने की मांग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से की जा रही है. हम भी अवश्य इसको लेकर गंभीर हैं और कानून बनाने पर विचार जारी है.”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद इस विषय में राज्य सभा में बताया था कि इस विषय को लेकर हम अलग-अलग राज्यों में लव जिहाद विरुद्ध कानून की जानकारी ले रहे हैं. पूरी तरह अध्ययन के बाद महाराष्ट्र में इस कानून को लेकर फिर निर्णय लिया जाएगा.