logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

लव जिहाद के खिलाफ राज्य में बनेगा कानून! उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान


नागपुर: राज्य में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा में भाजपा विधायक अतुल भातलाकर के एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "वर्तमान में राज्य के कई जिलों में साजिश के तहत कई ऐसे मामले सामने आये हैं। हम अभी अन्य राज्यों में बनाए कानून का अध्ययन कर रहे हैं। अगर भविष्य में इसपर कानून बनाना पड़ा तो सरकार इसपर सोच सकती है। 

क्या पूछा था प्रश्न?

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने लव जिहाद और श्रद्धा वाल्कर मामले को लेकर सवाल किया। भाजपा विधायक ने कहा, "महाराष्ट्र के कुछ जिलों में श्रद्धा वाकर मामले जैसी कई घटनाएं प्रकाश में आई हैं। तो क्या राज्य सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की योजना बना रही है?”

जरुरत पड़ने पर कानून संभव?

भाजपा विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए गृह मंत्री फडणवीस ने कहा, "इस मामले की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में 40 बड़े मार्च निकाले गए। लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनना चाहिए। अंतरधार्मिक शादियों पर सरकार का कोई विरोध नहीं है। हालांकि, हाल के दिनों में कुछ जिलों में इस तरह की शादियां सोची समझी साजिश के तहत की जा रही हैं। डेढ़ साल से किशोरी को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं बड़े पैमाने पर सामने आती दिख रही हैं।"

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "लव जिहाद को लेकर कुछ राज्यों ने कानून बनाए हैं। यह किसी धर्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं है। लेकिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अतः विभिन्न राज्यों ने इस संबंध में जो भूमिकाएँ या कानून बनाए हैं, उनका अध्ययन करने के बाद यदि इस संबंध में कोई प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता है, तो राज्य सरकार के पास ऐसा करने की मानसिकता है। राज्य सरकार का स्टैंड है कि साजिश के तहत किसी महिला को ठगा नहीं जाना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार निश्चित रूप से ऐसा करने की कोशिश करेगी।"