logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Loksabha Election: महयुति ने पहला उम्मीदवार किया घोषित, इस सीट पर प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान


नागपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच महायुति ने राज्य में अपना पहला उम्मीवार घोषित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर  बावनकुले ने आगामी चुनाव के लिए अमरावती लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद नवनीत राणा को उतारने का ऐलान किया। बावनकुले ने इसी के साथ यह भी कहा कि, वह प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचेंगी। 

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सवालों के जवाब में उन्होंने इस बात का ऐलान किया। इसी के साथ आगामी चुनाव में महायुति 48 में से 45 सीट जितने का दावा भी किया।

ज्ञात हो कि, महायुति में अमरावती सीट को लेकर दावे का दौर ज़ारी है। राणा दंपति के अलावा प्रहार प्रमुख बच्चू कडू ने भी अमरावती सीट पर चुनाव लडने की बात कही है। वहीं शिंदे गुट के नेता और पूर्व सांसद आनंद राव अडसूल भी चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं बावनकुले के इस ऐलान के बाद यह चर्चा शुरु हो गई है कि, भाजपा अध्यक्ष के इस ऐलान से क्या महायुति के सभी सभी साथी सहमत होंगे या नाराजगी का दौर भी दिखाई देगा।