logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी में श्रद्धा की डुबकी, माघी पूर्णिमा में भी उमड़ी लोगों की भीड़


प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग (Prayagraj) में शुरू महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे और त्रिवेणी में श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। आज बुधवार माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) के अवसर पर भी महाकुंभ क्षेत्र में करोड़ो की संख्या में लोग देश के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंचे हैं। दोपहर तीन बजे तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। इसी के साथ अब तक 50 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। सरकार ने पुरे महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया, लेकिन एक महीने में ही अनुमान से ज्यादा लोग कुंभ में शामिल हो चुके हैं। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ को लेकर बड़ी बात कही। बागपत में आयोजित एक सभा में बोलते हुए सीएम ने कहा, ''आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। यह नया उत्तर प्रदेश है, 25 करोड़ की आबादी है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं।"

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला और तंज भी कसा। सीएन ने कहा, "कुछ लोगों की आदत है कि वे चोरी-छिपे ऐसा करते हैं, उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन तो लगवा ली, लेकिन दुनिया से कहते रहे कि वैक्सीन न लगवाएं। उन्होंने चोरी-छिपे संगम में डुबकी लगाई और वापस आ गए लेकिन जनता से कह रहे हैं कि डुबकी न लगाएं। जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने ऐसा किया।'' कुछ नहीं किया।"

अनिल कुंबले ने पत्नी संग लगाई डुबकी 

महाकुंभ में आम से लेकर ख़ास तक स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। माघी पूर्णिमा के मौके पर पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले (Anil Kumble) अपनी पत्नी के साथ त्रिवेणी पहुंचे और संगम (Sangam) में स्नान किया। कुंबले के पहले यानी मंगलवार को देश के सबसे बड़े आमिर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने परिवार के साथ त्रिवेणी में स्नान किया था। इस दौरान उन्होंने निरंजनी अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंदगिरि महाराज से मुलाकात भी की थी।

माघी पूर्णिमा में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान 

हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान, विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में करना शुभ माना जाता है। वहीं महाकुंभ में इसका महत्व और बढ़ जाता है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी में स्नान करने के लिए त्रिवेणी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है। दोपहर तीन बजे तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। दिन समाप्त होने तक आकड़ा तीन करोड़ तक पहुंच सकता है।