logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025 Live: आखाड़ो का शाही स्नान जारी, मुख्यमंत्री योगी खुद कर रहे व्यवस्थाओं की निगरानी


प्रयागराज: बसंत पंचमी के मौके पर तीर्थराज प्रयाग में तीसरा शाही स्नान जारी है। ब्रह्मुहूर्त पर सुबह पांच बजे पहला शाही स्नान हुआ, जहां सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के नागा साधुओं ने सबसे पहले स्नान किया। इसके बाद तमाम अखाड़ों के साधू संतो द्वारा स्नान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के  अनुसार, सुबह आठ बजे तक 62.35 लाख लोगों ने स्नान कर चुके हैं। प्रशासन ने बसंत पंचमी के मौके पर पांच करोड़ लोगों के आने की संभावना जताई है, जिसको देखते पिछले शाही स्नान के दौरान हुई परिस्थिति का निर्माण न हो इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो एरर का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

देखें लाइव अपडेट: 

त्रिवेणी पर शाही स्नान जारी
बसंत पंचमी के अवसर पर संतों और भक्तों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। महाकुंभ 2025 का आखिरी अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के मौके पर हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी खुद कर रहे निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 3.30 बजे से अपने सरकारी आवास के वॉर रूम में लगातार बसंत पंचमी के अमृत स्नान की अपडेट ले रहे हैं और डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं: उत्तर प्रदेश सीएमओ


निर्मोही अनी अखाड़े के श्री रामजी दास कहते हैं, "आज इस महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान है और निर्मोही अनी अखाड़े में हर कोई हमारे नागाओं, हमारे गुरुओं, हमारे संतों और हमारे देवता श्री हनुमान के साथ अमृत स्नान के लिए तैयार है... प्रशासन कुशलतापूर्वक हमें स्नान के लिए ले जाएगा..."

निर्मोही अनी अखाड़े के स्वामी अवधेश कुमार दास कहते हैं, "हमारी सनातन परंपराएं ऐतिहासिक हैं। दुनिया भर से सभी वैष्णव यहां तीर्थराज प्रयाग में हैं। निर्मोही अनी अखाड़े में हम सभी अपने गुरुओं और संतों के साथ यहां एकत्र हुए हैं। आज आखिरी अमृत है।" महाकुंभ का स्नान... हमारी आस्था के इस शुभ उत्सव पर मैं सभी को बधाई देता हूं...''