logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Statehood Day: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यवासियों को दी बधाई, चुनाव में ज्यादा मतदान का किया आवाहन


नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) आज बुधवार को अपना 64वां स्थापना दिवस (64th Statehood Day) मना रहा है। एक मई 1960 को राज्य पुनर्गठन के तहत महाराष्ट्र की स्थापना की गई थी। महाराष्ट्र दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dcm Devendra Fadnavis) ने राज्य के नागरिकों को बधाई दी है। महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन बताते हुए फडणवीस ने कहा, जिस तरह से राज्य विकास कर रहा है, भविष्य में आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ेगा।"

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शहर के कस्तूरचंद्र पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पत्रकरो से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य और दुनिया के सभी मराठी लोगों को बहुत बधाई। महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन है। और जिस प्रकार महाराष्ट्र ने प्रगति की है। इस देश की प्रगति में राज्य का बहुत बड़ा हिस्सा है। आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए महाराष्ट्र ऐसे ही आगे बढ़ता जाएगा।"

चुनाव में बढ़कर करें मतदान 

चुनाव में मतदान को लेकर नगरिकों को आवाहन करते हुए कहा, "चुनाव में मतदान करना जरुरी  है। मतदान करना अपना अधिकार है। लोकतंत्र में अपना पक्ष रखने का नैतिक अधिकर उसी को है जो मतदान करता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाहर निकलना चाहिए और मतदान करना चाहिए।"