logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आपस में लड़ रही महाविकास अघाड़ी, प्रकाश आंबेडकर बोले- प्रस्थापित नेताओं ने पार्टियों को घेरा


नागपुर: महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनो पार्टियां एक मत नहीं थे। तीनों पार्टी उम्मदीवारों की अलग अलग सूची जारी कर रही थीं। इसलिए हमने उन्हें पहले उनके झगडे सुलझाने का सुझाव दिया। हालांकि, उनका झगड़ा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था। जहां उनका विवाद था अगर हम वहां चुनाब लड़ते तो नुक्सान ही होता। इसलिए हमने अपना निर्णय लेते हुए अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। रविवार को वंचित बहुजन अघाड़ी ने पत्रकारवार्ता की जिसमें उन्होंने यह बात कही।

आंबेडकर ने कहा, "मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा. उनसे कहा गया है कि हम आपको सात सीटों पर समर्थन देंगे. कुछ सामाजिक-राजनीतिक स्थितियाँ निर्मित हुईं। समान विचारधारा वाले लोग एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। कहीं जगह समझौता हो रहा है, कहीं नहीं हो रहा है। वहां भी सामने-सामने लड़ाई शुरू है।" 

वंचित नेता ने कहा, "ओबीसी की लड़ाई उनके आरक्षण को बचाने की है। यह हमारी भूमिका है। जिन चार निर्वाचन क्षेत्रों में हमने उम्मीदवार उतारे हैं, वहां वंचित सीधे तौर पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मतदाता हमारा समर्थन करेंगे।" अंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि कोल्हापुर और नागपुर में हमारे उम्मीदवार को समर्थन दें, हमने दो जगह समर्थन किया है। वहीं जारंगे के निर्णय पर उन्होंने कहा, "हम जारांगे पाटिल द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम साथ हैं या नहीं।' उन्होंने अपना स्टैंड ले लिया है।"

देखें वीडियो: