logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

युवा मोर्चा के कार्यक्रम का महाविकास अघाड़ी ने किया विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


नागपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन शहर में होने वाला है। नागपुर विश्व विद्यालय के जमनालाल परिसर में इसे आयोजित किया गया है। इसको लेकर युवा मोर्चा द्वारा भव्य तैयारी की गई है। हालांकि, शैक्षणिक परिसर में राजनीतिक आयोजन करने का कांग्रेस ने विरोध किया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ता विश्व विद्यालय परिसर में जमा हुए और कार्यक्रम के विरोध में आंदोलन किया। आंदोलन को देखते हुए बड़ी सख्या में पुलिस कर्मियों को वहां तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस ने कई आंदोलनकरियों को गिरफ्तार किया।

लोकसभा चुनाव के पहले युवाओं तक अपनी बात पहुंचने का लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी के मद्देनजर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक नागपुर में होने वाली है। हालांकि, इसका कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को नागपुर विश्व विद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन परिसर में यूथ कांग्रेस, उद्भव बालाशाहेब ठाकरे की शिवसेना, और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुँचे।

बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकताओं ने सभा के विरोध में नारेबाज़ी की। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। आंदोलनकारियों को पुलिस ने पहले समझने का प्रयास किया। हालांकि, जब वह नहीं समझे तो आंदोलनकारियों को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया।