logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

माली समाज भी उतारा विरोध में, 17 सितंबर को राज्यभर में आंदोलन


नागपुर: मराठा समुदाय को ओबीसी से आरक्षण देने की मांग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कुनबी के बाद माली महासंघ ने भी मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज ने मराठा को ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं देने की मांग करते हुए 17 सितंबर से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।  मंगलवार को आयोजित पेस वार्ता में माली महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश ठाकरे ने यह जानकारी दी।

इस दौरान ठाकरे ने निज़ाम काल के दौरान कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के सरकारी आदेश को रद्द करने की मांग की है। ठाकरे ने कहा, “अगर सरकार मराठा आंदोलन के दबाव में आकर मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देती है और ओबीसी से आरक्षण देने की कोशिश करती है, तो यह ओबीसी के साथ अन्याय होगा।”

उन्होंने कहा, "मराठा समुदाय आरक्षण देने के ख़िलाफ़ नहीं है. उन्हें खुले समूह से आरक्षण मिल रहा है. ठाकरे ने यह भी कहा कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए या यदि आवश्यक हो तो संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए और ओबीसी श्रेणी को छोड़कर एक अलग श्रेणी बनाकर उन्हें आरक्षण दिया जाना चाहिए।

ठाकरे ने कहा, “सरकार को किसी भी हालत में मराठा जाति को ओबीसी घोषित नहीं करना चाहिए। इसी के साथ बिहार राज्य की तर्ज पर जाति-वार जनगणना करके ओबीसी के साथ न्याय किया जाना चाहिए और मराठों के लिए आरक्षण के मुद्दे को हल किया जाना चाहिए।”