logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

ममता ने अजित पवार के निधन पर साजिश का लगाया आरोप; बवानकुले का पलटवार, कहा- बैनर्जी का मानसिक संतुलन बिगड़ा


बारामती: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के प्लेन क्रैश दुर्घटना में निधन हो गया है। हालांकि, प्लान क्रैश पर राजनीति भी शुरू हों गई है। प्रश्चिम बंगाल के मुख्य ममता बैनर्जी ने प्लेन क्रैश से जोड़ते हुए राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। ममता के बयान पर भाजपा भड़क गई है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने पलटवार करते हुए उन्हें दिमागी रूप से विकलांग बता दिया।

क्या कहा था ममता बैनर्जी ने?

ममता ने पवार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, अजित पवार के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं, और इस हादसे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ममता ने आगे कहा, अजित महायुति (बीजेपी गठबंधन) से दूरी बना रहे थे और शरद पवार के साथ लौटने की योजना थी, इसलिए हादसा संदिग्ध लगता है। उन्होंने जोर दिया: "देश में कोई सुरक्षित नहीं, किसी एजेंसी पर भरोसा नहीं; सुप्रीम कोर्ट ही करे जांच।"

ममता मानसिक विकलांग: बवानकुले

ममता के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने ममता के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर ने पलटवार करते हुए कहा, "ममता बैनर्जी का दिमाग विकलांग हो गया है। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।"

बवानकुले ने आगे कहा,"ममता महाराष्ट्र की संस्कृति का अपमान न करें। महाराष्ट्र में यह सब नहीं होता है।" उन्होंने आगे कहा कि, ममता का बयान महाराष्ट्र की जनता का अपमान है, जनता कभी माफ नहीं करेगी।