logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर शुरु हुई राजनीति, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर लगाया आरोप; गृहमंत्री का पलटवार


नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाना है। उसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी बीच अंतिम संस्कार की जगह और स्मारक को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से ऐसी जगह अंतिम संस्कार करने की मांग की है, जहां बाद में स्मारक भी बनाया जा सके। हालांकि, केंद्र ने इसके लिए समय मांगा है। जिसको देखते कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसी के साथ राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। वहीं गृहमंत्री ने आरोप पर पलटवार किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री के निधन पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से बातचित की थी और अंतिम संस्कार के लिए वह जगह देने की मांग की थी जहां बाद में स्मारक बनाया जा सके। कांग्रेस की मांग पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जगह निश्चित करने के लिए दो से तीन दिन देने की मांग की थी। जिसकी जानकारी खरगे ने शुक्रवार को हुई कांग्रेस बैठक में नेताओं को दी थी। 

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर पक्षपात करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, केंद्र सरकार अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कोई जगह नहीं दे रही है। यह सिख प्रधानमंत्री का अपमान है। 

गृह मंत्री ने आरोपों पर किया पलटवार 
कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाएं आरोपों पर गृह मंत्री ने पलटवार किया है। कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने स्मारक बनाने का निर्णय पहले ही ले लिया है जिसकी जानकारी कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को दी जा चुकी है। हालांकि, जगह चिन्हित करने के लिए समय लगता है, वहीं स्मारक के लिए ट्रस्ट का निर्माण करना पड़ता है। जिसके कारण कुछ दिनों का समय लग सकता है। लेकिन कांग्रेस द्वारा जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है वह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।