logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक बच्चू कडू का शरद पवार से सवाल, “ओबीसी समाज का किया हित, मराठा समुदाय को क्यों नहीं स्वीकारा?”


अमरावती: विधायक बच्चू कडू ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आलोचना की है। कडू ने शरद पवार से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जब उन्होंने एक पत्र से 52 ओबीसी जाती को शामिल कर आरक्षण दिया तो मराठा समाज शामिल करने में क्या दिक्कत थी? कडू ने कहा कि पवार ने सिर्फ ओबीसी का हित देखा।   

बच्चू कडू ने कहा, “मराठा समुदाय को इस देश का मानकर ही ओबीसी आरक्षण दिया गया था। कुछ लोग अपनी रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें ओबीसी और मराठा समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है।”

कडू ने कहा, “शरद पवार ने एक पत्र में 52 जातियों को ओबीसी में शामिल किया था। तो असली ओबीसी नेता शरद पवार हैं। लेकिन, अगर 52 जातियों में मराठा समुदाय का भी जिक्र होता तो सवाल हल हो जाता। अगर शरद पवार ने मराठों को स्वीकार कर लिया होता तो यह दंगल अब नहीं होता, लेकिन तब शरद पवार ने मराठों को ओबीसी में स्वीकार नहीं किया।

कडू ने आगे कहा कि पवार ने ओबीसी के हितों का पोषण किया, इसलिए हमें भी यही गुस्सा है कि मराठाओं को स्वीकार करने में पवार साहब को क्या परेशानी थी? यदि उस समय शामिल कर लिया होता तो अब विवाद नहीं होता।