logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: विधायक कृष्णा खोपड़े ने मनपा की भूमिका पर उठाया सवाल, विधानसभा में मुद्दा उठाने की कही बात


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज इलाके में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाये गए कृत्रिम टैंक में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गयी. इस घटना को लेकर नागरिको ने मनपा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. शुक्रवार को मृत बालक के परिजनों और नागरिको ने लकड़गंज ज़ोन में प्रदर्शन किय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. वहीं, कचरा संकलन करने वाली गाड़ी से टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. इन दोनों घटनाओं पर पूर्व नागपुर विधायक कृष्णा खोपड़े ने प्रतिक्रिया दी है.

कृष्णा खोपड़े ने कहा कि बीओजी की कंपनी कचरा संकलन के ट्रक ने रस्ते पर अपने घर जा रहे एक परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए. लेकिन दुर्भाग्य है कि मनपा का एक भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं गया, न ही मदद की. खोपड़े ने कहा कि बीओजी कंपनी अधिकारी को फटकार लगाने के बाद वह पीड़ितों से मिलने गया. 

वहीं, दूसरी घटना में कृत्रिम टैंक में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई. इस पर विधायक ने कहा कि मनपा की लापरवाही से किए गए काम के चलते बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई. यदि मनपा ने इस 40-50 फुट बड़े टैंक में सीढ़ी और न ही किसे के ऊपर आने के लिए हुक लगाए गए. यदि इतना पैसा खर्चा करने के साथ यह उपाय भी समय पर किया गया होता, तो यह हादसा होने से बच सकता था. कृष्णा खोपड़े मनपा के सहायक आयुक्त को निलंबित करने और परिवार को उड़ाने वाले ट्रक की बीओजी कंपनी से एक करोड़ रुपये की मांग विधानसभा में उठाने की बात कही.