logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

शिवसेना के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में विधायक संजय गायकवाड का नाम


बुलढाणा: लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी की है. 

महाराष्ट्र में पांच और देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. इसी के तहत प्रचार की जंग भी शुरू हो गई है. एकनाथ शिंदे ने स्टार प्रचारक के तौर पर 40 नामों का ऐलान किया है. इसमें बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड का नाम भी है.

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी. देश में ये चुनाव 7 चरणों में होंगे. बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा. उम्मीदवार 28 मार्च से 4 अप्रैल तक अपना नामांकन फॉर्म भर सकेंगे, जिसके बाद चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा. 

इस चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर तैयारी की है. इस चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने 40 लोगों की लिस्ट जारी की है. वहीं, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नेताओं की सूची में 31वें नंबर पर बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गायकवाड़ भी शामिल हैं. 

विधायक संजय गायकवाड़ लगातार अपने अलग-अलग बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह आक्रामक और निडर होने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उन्हें शिवसेना उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए चुना गया है।