logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मनसे का ‘मिशन विदर्भ’, राज ठाकरे 11 के जिलों मुख्य पदाधिकारी के साथ करेंगे बैठक


अमरावती: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे काफी सक्रिय हैं. अगस्त में मराठवाड़ा और विदर्भ के प्रत्येक जिले में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद एक महीने के भीतर राज ठाकरे फिर अमरावती आ रहे हैं। इसके चलते विदर्भ के 11 जिलों के पदाधिकारियों को अमरावती में आमंत्रित किया गया है।

राज ठाकरे शुक्रवार, 27 सितंबर को पश्चिम विदर्भ में अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा, यवतमाल तो शनिवार 28 सितंबर को, अमरावती के होटल ग्रैंड महफिल में पूर्वी विदर्भ के वर्धा, नागपुर, भंडारा, गढ़चिरोली, चंद्रपुर, गोंदिया जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राज ठाकरे ने विधानसभा के लिहाज से विदर्भ में विशेष प्रयास करने का फैसला किया है और अमरावती के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जरूर छिड़ी है कि इसका केंद्र बिंदु अमरावती है।

अमरावती शहर व जिले की ओर से पूरे विदर्भ में यह बैठक आयोजित करने के लिए मनसे के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे अमरावती रेलवे स्टेशन पर राज ठाकरे का जोरदार स्वागत किया जाएगा। ऐसी जानकारी मनसे अमरावती शहर अध्यक्ष धीरज तायडे और बडनेरा शहर अध्यक्ष गौरव बांते ने दी है।