logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुंबई में इकट्ठा हुए दलों की मोदी जी ने बारूद निकाल दी है, ये जैसे आए थे वैसे ही वापिस जाएंगे: चंद्रशेखर बावनकुले


मुंबई: भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई महायुति बैठक में कहा कि उनके बम की बारूद मोदी जी ने निकाल दी है। उनका बम फुसकी बम हो गया है। वो जैसे आये थे वैसे ही वापिस जाएंगे।

बावनकुले ने कहा, “यह (I.N.D.I.A) जो परसो से महारष्ट्र में 36 पार्टियां यहां आई हैं इनमें से 32 पार्टियों का एक प्रतिशत भी वोट शेयर महाराष्ट्र में नहीं है। ये जो बड़ा बम लेकर आए थे कि हम महाराष्ट्र में बम गिराएंगे और यहां मत परिवर्तन कर देंगे। लेकिन मुंबई में आने के पहले ही मोदी जी इनके बम की बारूद निकाल दी है। उनका बम अब फुसकी बम हो गया है। वो जैसे आए थे वैसे ही वापिस जाने वाले हैं।”         

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अगर मोदी सरकार और राज्य सरकार का हर काम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए तो मेरा दावा है कि माननीय मोदीजी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में 51 प्रतिशत वोट मिलेंगे।"