logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अजित पवार के इस्तीफे की पेशकश पर मुनगंटीवार का तंज, कहा- अगले चुनाव में सम्मान बढ़ाने की कोशिश


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देकर संगठन में काम करने की इच्छा जताई है। वहीं इस खबर पर भाजपा नेता और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने तंज कसा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, "चुनाव में टिकट बांटते समय एबी फॉर्म में साइन प्रदेश अध्यक्ष की लगती है। सम्मान बढ़ाने के लिए उन्होंने यह इक्छा जाहिर की होगी।"

मुनगंटीवार ने कहा, "चुनाव के समय एबी फॉर्म में नेता प्रतिपक्ष की साइन लगती नहीं है, अध्यक्ष की लगती है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष को भविष्य में सम्मान बढ़ाना होगा इसलिए उन्होंने संगठन में काम करने की इक्छा जताई होगी।"

उनकी चिंता देखकर मुझे अच्छा लग रहा

वहीं सुप्रिया सुले के फडणवीस का अपमान करने के बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "सुप्रिया सुले जी को चलो इतनी तो चिंता है। ऐसी ही चिंता 2024 में वह अपनी पार्टी के लिए करें और सत्ता में आकर जनता की सेवा करें। अगर ऐसा ही गया तो उनका राजनीतिक करियर सफल हो जाएगा ये मुझे लगता है।" उन्होंने कहा, "वहीं देवेंद्र फडणवीस की बात है तो अगर उन्हें इतनी चिंता है, मुझे इसका आनंद है।"

यह भी पढ़ें: 

  • बीआरएस भाजपा की बी टीम, आव्हाड बोले- चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य