logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मुस्लिम भी संघ में हो सकते हैं शामिल, बस माननी होगी ये शर्त; सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया ऐलान


वाराणसी: देश में संघ (RSS) को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती है। दक्षिणपंथी संघ को एक देश प्रेमी और सामाजिक संगठन मानते हैं, वहीं खुद को सेकुलर बताने वाले संघ को सांप्रादियक नजर से देखते हैं। वह संघ से हमेशा सवाल पूछते है कि, संघ में कोई गैर हिन्दू या कहें मुस्लिम आखिर क्यों शामिल नहीं होता? और क्या कोई मुस्लिम संघ का सदस्य शामिल हो सकता है? इस सवाल पर अब सीधा सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने जवाब दिया है। भागवत ने कहा, हर भारतीय संघ की शाखाओं में शामिल हो सकता है। लेकिन इसको लेकर एक शर्त पूरी करनी होगी। भागवत ने कहा, भगवे झंडे और भारत माता की जय बोलने वाला कोई भी मुस्लिम संघ में शामिल हो सकता है।

संघ प्रमुख सोमवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान संघ प्रमुख से मुस्लिमो को लेकर सवाल किया। संघ प्रमुख से पूछा गया कि, क्या मुस्लिम भी संघ में शामिल हो सकते हैं? सवाल पर जवाब देते हुए संघ प्रमुख ने कहा, "सभी भारतीयों का आरएसएस में स्वागत है।' लेकिन इसके लिए एक ही शर्त है, वह यह कि शाखा में शामिल होने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 'भारत माता की जय' का नारा लगाने में संकोच नहीं करना चाहिए। मोहन भागवत ने शर्त रखी है कि उन्हें भगवा ध्वज के प्रति भी सम्मान दिखाना होगा।"

वाराणसी के दौरे पर आए मोहन भागवत ने नागर कॉलोनी में आरएसएस की शाखा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने जातिगत भेदभाव को खत्म करने, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था तथा मजबूत समाज की स्थापना समेत कई मुद्दों पर बात की। मोहन भागवत ने आगे कहा, "भले ही हमारे देश भारत में लोगों के अलग-अलग धर्म हैं, लेकिन सभी की संस्कृति एक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में सभी धर्मों, संप्रदायों और जातियों के लोगों का हर शाखा में स्वागत है।"