logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नागपुर जिला अव्वल; 26 हजार का आंकड़ा पार, 105 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन


नागपुर: प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना (Pradhanmantri Suryaghar Free Electricity Scheme) के तहत नागपुर जिले (Nagpur District) ने 26,000 घरों और 105 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का मील का पत्थर पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा प्रति माह तीन सौ यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान करने और अतिरिक्त बिजली को बेचकर आय  के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन पर जोर दिया है, जिसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। छत पर सौर ऊर्जा परियोजना से घर की आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पन्न होती है, इसलिए बिजली का बिल शून्य होता है। अतिरिक्त बिजली को महावितरण को बेचकर आय अर्जित की जाती है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर के लिए केंद्र सरकार सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना की क्षमता के आधार पर एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपये, दो किलोवाट के लिए 60,000 रुपये तथा तीन किलोवाट की परियोजना के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है। साथ ही महावितरण  द्वारा ग्राहकों को नेट मीटर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने घरेलू उपभोक्ताओं की मदद के लिए पिछले साल 13 फरवरी को इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 16 अप्रैल 2025 तक नागपुर जिले में कुल 26,588 सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गईं। इसकी क्षमता 105.45 मेगावाट है। जबकि 16 अप्रैल को एक ही दिन में जिले में 212 घरों में सोलर पैनल स्थापित की गईं।

वैसे अब तक प्रदेश में 1 लाख 79 हजार 753 घरों पर सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिनसे 651.42 मेगावाट क्षमता का उत्पादन हो रहा है। नागपुर जिला सबसे अधिक 26,588 घरों में सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करके इसमें अग्रणी है।  राज्य में कुल सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं में से नागपुर जिले में सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं की हिस्सेदारी 14.79 प्रतिशत है और इनसे उत्पन्न सौर उत्पादन क्षमता 16.42 प्रतिशत है।