logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ड्रग्स के पैसे को लेकर दिन-दहाड़े गोलीबारी, एक घायल


नागपुर: शहर के सीताबर्डी  परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल ड्रग तस्करों के दो गिरोहों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर यह फायरिंग होने की जानकारी है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध आरोपियों  को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

सीताबर्डि पुलिस थाने के भीड़भाड़ वाले आनंद नगर परिसर में बुधवार सुबह यह गोलीबारी की घटना हुई। एमडी तस्करी में लिप्त दो गिरोहों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर यह गोलीबारी होने की चर्चा है। मृणाल गजभिए नामक अपराधी एमडी ड्रग तस्करी के धंधे में लिप्त है। साल 2021 में एमडी तस्करी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उसे कोर्ट से 5 वर्ष की सजा भी हुई। अभी वह बेल पर जेल से छूटकर बाहर आया है। बुधवार सुबह मृणाल को जनरल जैनुअल कुरैशी नामक का अपराधी ने फोन कर मिलने बुलाया था।

बताया जा रहा है कि एमडी तस्करी के पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद शुरू था। हालांकि मृणाल आनंद नगर के पास ही गली में जैनुअल कुरैशी से मिलने आया। जैनुअल के साथ उसका दोस्त नितिन गुप्ता, समीर दुधनकर नितिन गुप्ता, गोलू गोंडाने वहां पर आए थे। उसी दौरान उनकी आपस में बहस बाजी हो गई । एक अपराधी ने रिवाल्वर निकाल  दो गोली फायर किए।

बताया जा रहा है कि एक गोली जैनुअल कुरैशी के पेट में जा लगी। हालांकि अभी तक गोली किसने फायर की और रिवाल्वर कौन लेकर आया था। इसका पता नहीं चल पाया है। जैनुअल कुरैशी  जब वहां से भाग कर इलाज के लिए मेयो अस्पताल में पहुंचा तब इस गोलीबारी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत मृणाल गजभिए,  नितिन गुप्ता और दो अन्य  युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।