logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Mayor: 4 फरवरी को मिलेगा महापौर! चुनाव प्रक्रिया की तारीख घोषित, 30 नवंबर को नामांकन


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में महापौर चुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है। आगामी 4 फरवरी 2026 को शहर को नया महापौर मिलेगा। इस बार महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

नागपुर महानगरपालिका में महापौर चुनाव की प्रक्रिया निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। 15 जनवरी को मतदान संपन्न हुआ, जबकि 16 जनवरी को भाजपा की स्पष्ट बहुमत के साथ जीत पर औपचारिक मुहर लगी। इसके पश्चात 22 जनवरी को महापौर पद को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया।

आरक्षण की घोषणा के साथ ही भाजपा की महिला पार्षदों के बीच महापौर पद को लेकर दावेदारी की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ महिला नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जिनके बीच आंतरिक स्तर पर मंथन जारी है।

महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए 4 फरवरी 2026 को चुनाव प्रस्तावित है, बशर्ते नागपुर महानगरपालिका के प्रस्ताव में कोई परिवर्तन न किया जाए। सूत्रों के अनुसार 30 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। यदि किसी कारणवश कार्यक्रम में संशोधन हुआ तो तिथियों में एक-दो दिन का परिवर्तन संभव है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि 27 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर दौरे के दौरान महापौर पद को लेकर अंतिम निर्णय पर मुहर लग सकती है। पार्टी नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नागपुर की अगली महापौर कौन होंगी।