logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महापौर पद को लेकर भाजपा ने नाम किए तय, दो फरवरी को आधिकारिक घोषणा; पूर्व नागपुर के हिस्से महापौर का पद


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में महापौर पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भाजपा ने नामों पर लगभग अंतिम सहमति बना ली है और जल्द ही तस्वीर साफ होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बार महापौर का पद पूर्व नागपुर के हिस्से में जा रहा है, जबकि इसको लेकर आधिकारिक घोषणा सोमवार को किए जाने की संभावना है।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सत्ता में मजबूती से वापसी की है। 151 सीटों वाली नगर निगम में भाजपा ने अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ मिलकर कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल महापौर को लेकर है, जिस पर भाजपा के भीतर लगातार मंथन चल रहा है।

दो फरवरी को महापौर और उपमहापौर चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की।

इस बैठक में शहर भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान महापौर, उपमहापौर, सत्तापक्ष नेता सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने महापौर और उपमहापौर के नामों पर बैठक में सहमति बना ली है।

सूत्रों के मुताबिक इस बार महापौर पद पूर्व नागपुर के हिस्से में जा रहा है, यानी पूर्व नागपुर से निर्वाचित एक महिला नगरसेवक के महापौर बनने की प्रबल संभावना है। हालांकि भाजपा ने अब तक आधिकारिक रूप से किसी नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी की ओर से महापौर पद को लेकर अंतिम खुलासा दो फरवरी को किए जाने की संभावना है।

इसके साथ ही उपमहापौर समेत विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के नाम भी लगभग तय माने जा रहे हैं, जिनकी औपचारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।