logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सीसीटीवी रखरखाव में लापरवाही उजागर, मनपा ने केलट्रॉन कंपनी पर लगाया 24 लाख का जुर्माना


नागपुर: नागपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में भारी लापरवाही सामने आई है। रखरखाव में कोताही के चलते बड़ी संख्या में कैमरे निष्क्रिय हो गए हैं, जिस पर संबंधित केलट्रॉन कंपनी के बिल से 24 लाख रुपये की कटौती की गई है।

नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव में लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर कुल 3,686 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनका संचालन और रखरखाव केलट्रॉन कंपनी को सौंपा गया था।

सूत्रों के अनुसार, कैमरों की नियमित देखरेख और समय पर मरम्मत न होने के कारण बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लंबे समय तक बंद पड़े रहे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मनपा प्रशासन ने केलट्रॉन कंपनी के पहली तिमाही के भुगतान से 24 लाख रुपये की कटौती की है।

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी नेटवर्क का बड़ा हिस्सा कई महीनों तक निष्क्रिय रहा, जिससे अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा। विशेष रूप से सड़क खुदाई और विभिन्न विकास कार्यों के दौरान कई कैमरे क्षतिग्रस्त हुए, जिन्हें समय रहते ठीक नहीं किया गया।

वर्तमान स्थिति में मरम्मत और कुछ हिस्सों को बदलने के बाद भी सक्रिय कैमरों की संख्या घटकर लगभग 500 के आसपास रह गई है। अधिकारियों का कहना है कि केलट्रॉन को पूरे नेटवर्क के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।