Nagpur New Mayor: महापौर-उपमहापौर के नाम आज को होंगे तय! केंद्रीय मंत्री गडकरी के आवास पर भाजपा की अहम् बैठक
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद को लेकर प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार, 2 फरवरी को दोनों पदों के लिए नामांकन दाख़िल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवारों के नाम तय करेगी।
इसी को लेकर आज शुक्रवार शाम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर भाजपा की मुख्य बैठक आयोजित की गई है। बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजुद रहेंगे। बैठक में महापौर और उपमहापौर पद के साथ-साथ मनपा की विभिन्न समितियों के सभापतियों के नामों पर भी निर्णय लिया जाएगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया से पहले उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने पर सहमति बनाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, संगठन पदाधिकारी और नागपुर से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद महापौर और उपमहापौर पद के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है।
नामांकन से पहले तय होंगे दोनों नाम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भाजपा महापौर और उपमहापौर दोनों पदों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर लेगी, ताकि संगठन में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति न बने। बैठक में महापौर-उपमहापौर के साथ-साथ महानगरपालिका की स्थायी समितियों और अन्य विषय समितियों के सभापतियों के नामों पर भी चर्चा होगी।
गडकरी की भूमिका निर्णायक
नागपुर भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर है, ऐसे में नेतृत्व चयन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। मनपा में सीटों के बटवारे पर भी केंद्रीय मंत्री ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस बैठ में वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक, संगठन पदाधिकारी और मनपा से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में इस दौरान संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, अनुभव और आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नामों पर सहमति बनाई जाएगी।
भाजपा ने जीती 102 सीट
भाजपा ने नागपुर मनपा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की है। भाजपा को 151 सीटों में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस मात्र 34 सीट ही जीत पाई। वहीं छह सीटों पर एआईएमआईएम, चार पर मुस्लिम लीग, दो पर शिवसेना उद्धव और एक सीट पर बीएसपी को जीत मिली है।
admin
News Admin