logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के सभी अवैध होर्डिंग पर करें कार्रवाई, भाजपा ने मनपा आयुक्त चौधरी को ज्ञापन देकर की मांग


नागपुर: मुंबई के घाटकोपर में हुए हादसे के बाद राज्य के सभी होर्डिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी क्रम में उपराजधानी में भी मौजूद अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के की मांग उठने लगी है। मंगलवार को भाजपा नेता और पूर्व नगरसेवक विजय उर्फ़ बंटी झलके ने मनपा आयुक्त डॉ.अभिजीत चौधरी से मुलाकात की और ज्ञापन देकर अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

ज्ञात हो कि, सोमवार को मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। जिसके कारण घाटकोपर स्थित एक 120 मीटर लंबा बिलबोर्ड गिर गया। होर्डिंग पेट्रोल पम्प के ऊपर गिरा जिसके कारण वहां खड़े 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जांच करने पर पता चला की होर्डिंग अवैध था। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के अंदर आने वाले सभी होर्डिंग के ऑडिट करने की बात कही। 

मुंबई में हुई दुर्घटना को देखते ही उपराजधानी में भी अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। इसी को लेकर पूर्व नगरसेवक पिंटू झलके ने मनपा आयुक्त चौधरी से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। नागपुर में कई क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग मौजूद है। इन होर्डिंग को नियमों को ताक पर रखकर खड़ा किया गया है। जिसके कारण यहां कभी भी कोई अप्रत्यशित घटना हो सकती है। इसलिए इन होर्डिंग की जाँच पर इन पर तुरंत कार्रवाई किए।