logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कांग्रेस नेताओं में गीले शिकवे हुए दूर, पूर्व सांसद मुत्तेमवार बोले- मौजूदा परिस्थति को देखते हुए एक


नागपुर: जिले में कांग्रेस की स्थिति बदली-बदली सी नज़र आयी। नागपुर के कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक -साथ एक -मंच पर दिखे ,मौका था। कांग्रेस की जनसंवाद पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेशअध्यक्ष द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस की ये स्थिति दिखी। कांग्रेस में ऐसा मौका कई बरस बाद दिखाई दिया। जिस पर पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है की अब ऐसे नज़ारे बार-बार दिखाई देंगे।

नागपुर में कांग्रेस और इसके अलग-अलग धड़ों में मनभेद कोई नई बात नहीं, लेकिन पार्टी में नया ही नज़ारा देखने को मिला। जिले के सारे बड़े नेता एक साथ एक मंच पर न केवल दिखाई दिए बल्कि एक दूसरे का हाँथ पकड़कर पार्टी में एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में विलास मुत्तेमवार,सुनील केदार, डॉ नितिन राऊत, सतीश चतुर्वेदी, विकास ठाकरे समेत बैठक पार्टी के सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे। 

नेताओं की एकजुटता को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने कहा कि जिस तरह से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां है ऐसे में जरूरी है की आपसी ईगो को खत्म कर सब साथ आये। मुत्तेमवार यह भी मनाते है की पार्टी नेताओं के मतभेद की खबरें आती रहती है लेकिन अब स्थितियां बदल रही है।  कोशिश यही रहेगी की पार्टी के सभी धड़े एक हो और एकजुटता इसी तरह से बनी रहे।

कांग्रेस की आतंरिक गुटबाज़ी और मनभेद का देवडिया कांग्रेस भवन कई बार साक्षी रहा है। शायद इसलिए प्रदेशअध्यक्ष ने रवि भवन में बैठक आयोजित की थी। जगह बदलने का सकारात्मक परिणाम दिखाई दिया है। 3 से 12 सितंबर के दौरान कांग्रेस जनसंवाद पदयात्रा निकलेंगी। यह पदयात्रा गिले शिक़वे को ख़त्म कर दे तो इससे पार्टी की स्थिति ही मजबूत होगी।।