logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर जिला परिषद की सियासी तस्वीर साफ, 57 सीटों पर चुनाव; बदले गए सर्कल के नक्शे! तीन सर्कल खत्म, दो नए जोड़े


नागपुर: नागपुर जिला परिषद में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और सियासी सरगर्मियों से भरपूर होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नई मतदाता सूची जारी करने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि कुल 57 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें कई पुराने सर्कल समाप्त कर दिए गए हैं, जबकि दो नए सर्कल जोड़े गए हैं।

क्या बदला गया है इस बार?

  • कुल सर्कल: 13 से घटकर 12
  • समाप्त सर्कल: रवानी, हिंगणा और बेलतरोड़ी
  • जोड़े गए सर्कल: कलमेश्वर-मौदा संयुक्त सर्कल

हिंगणा और नागपुर ग्रामीण की सियासत में भूचाल!

हिंगणा और नागपुर ग्रामीण क्षेत्र लंबे समय से सत्ता के केंद्र रहे हैं। लेकिन इस बार परिसीमन ने पूरी राजनीति को हिला दिया है। कई प्रभावशाली नेताओं के पारंपरिक क्षेत्र अब नए सर्कलों में शामिल हो गए हैं जिससे उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है।

4 तहसीलों में बड़ा बदलाव:

रामटेक, पारशिवनी, नरखेड़ और कटोल — इन तहसीलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अब नए परिसीमन के बाद अलग-अलग सर्कलों में बंट गए हैं।
इससे ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक की पूरी सियासी कड़ी पर असर पड़ेगा।

राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ी

अब नए परिसीमन के बाद पारंपरिक वोटबैंक बिखर गए हैं। दलों को अब नए उम्मीदवार खोजने होंगे और नए समीकरण गढ़ने होंगे। संभावित बगावत, टिकट कटौती और सीटों की अदला-बदली की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।