logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नाना पटोले महाराष्ट्र के पप्पू हैं, विधानसभा हार के बाद उन्हें आत्मचिंतन की जरूरत: परिणय फुके


भंडारा: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पाई है। कांग्रेस नेता लगातर चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं, वहीं भाजपा भी उसी तरह जवाब दे रही है। इसी बीच भाजपा नेता परिणय फुके ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है। नाना पटोले को महाराष्ट्र का पप्पू बताते हुए फुके ने कहा कि, "नाना को आत्मचिंतन करना चाहिए।" 

फूके ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने सफाई दी है। लेकिन महाराष्ट्र के पप्पू नाना पटोले हैं। उन्हें आरोप लगाने के बजाय खुद पर विचार करना चाहिए। लोकसभा की तुलना में विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ा है।"

भाजपा विधायक ने कहा, "लोकसभा में मतदान प्रतिशत कम होने के कई कारण थे। लोकसभा में गर्मी थी, इसलिए आम लोगों ने देखा कि जिस तरह कम मतदान के कारण लोगों का वोट चला गया, उसी तरह आम लोगों ने यह भी देखा कि गलत लोग चुनकर आ गए। विधानसभा चुनाव के दौरान लोग सतर्क रहे और उन्होंने अच्छा मतदान किया और इसलिए छह बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ गया।"