logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले ने अशोक चव्हाण से लौटने का किया आग्रह, बोले- यहाँ मिलेगा नेतृत्व, वहां पिछली कतार में बैठना पड़ेगा


नागपुर: अशोक चौहान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। चव्हाण का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने चव्हाण से वापस आने का आग्रह किया है। पटोले ने कहा कि, "चव्हाण को यहाँ नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, वहीं भाजपा में पिछली कतार में बैठना पड़ेगा।"

चव्हाण के पार्टी छोड़ने के बाद मुंबई में पीसीसी की बैठक हुई। इस बैठक में नाना पटोले सहित प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला भी मौजूद रहे। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पटोले ने यह मांग की। 

जनता कार्यकताओं का नहीं मिलेगा समर्थन 

प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने कहा, "मैं यहां आपको एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि अशोक चव्हाण के अलावा, कांग्रेस से कोई भी भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस मिलकर काम करेगी. कांग्रेस छोड़कर जाने वाले लोगों के साथ कोई खड़ा नहीं होगा। महाराष्ट्र की जनता उनके साथ खड़ी नहीं होगी. कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "अगले दिन दोपहर 3 बजे तक अशोक चव्हाण बैठक में हमारे साथ थे। उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया. दो दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। दिल्ली में हमारे कुछ नेताओं से भी मुलाकात हुई. वे वहां से वापस आ गये। वह यहां मीटिंग में हमारे साथ बैठे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी? उनके पास कोई जवाब नहीं है।"

देखें वीडियो: