logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर की सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने ठोका दावा, अनिल देशमुख बोले- कांग्रेस से सीट देने की करेंगे मांग


नागपुर: राज्य विधानसभा चुनाव होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा हुआ है, लेकिन उसके पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी को मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शहर के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में से एक सीट पर अपना दावा कर दिया है। इसके लिए एनएसपी जल्द ही कांग्रेस (Congress) से बात करेगी और आगामी चुनाव में शहर से भी एक सीट मांगेंगी। इस बात की जानकारी पूर्व गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने गुरुवार को पत्रकारों से बोलते हुए कहा। 

आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बटवारे को लेकर पूछे सवाल पर बोलते हुए देखमुख ने कहा, “अभी एनसीपी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू है। उसी तरह कांग्रेस और शिवसेना में भी किया जारहा है। यह पूरा होने के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और देखेंगे की किसका किस क्षेत्र में बहुमत है, कौन कहां ज्यादा मजबूत, उसके बाद तय करेंगे की कौन किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि, “सीट बटवारे को लेकर तीनों दलों में कोई मतभेद नहीं है। सभी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का तय किया है। सभी अपनी-अपनी क्षमता तय कर हैं। जब साथ बैठेंगे तब तय होगा की किसे कौन से सीट दी जाए।”

कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकर तय होगा सीट बटवारा

विधानसभा चुनाव में एनसीपी के सीट बटवारे में ज्यादा सीट मिलने की कार्यकर्ताओं की मांग पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा, "हर पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं की यह इक्छा होती है। नागपुर शहर के अंदर एनसीपी को एक भी सीट नहीं दी जाती। पिछले कई समय से कार्यकर्ता शहर में सीट को लेकर मांग कर रहे हैं। ठीक उसी तरह नागपुर के बाहर के भी कई सीटों को लेकर कार्यकर्ताओं की यही मांग है। इसको लेकर पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठेंगे और तय करेंगे।