logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

टू व्हीलर से पति रवि राणा के साथ मतदान केंद्र पहुंची नवनीत राणा


अमरावती: भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा अपने पति रवि राणा के साथ बाइक से मतदान करने पहुंची। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है अमरावती की जनता मुझे आशीर्वाद देगी। 

नवनीत राणा ने कहा, “अमरावती में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। मैंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अपने परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया। मेरे अमरावती के लोग जानते हैं कि यह मतदान भारत के लिए है और वे देंगे। मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को उनका शत-प्रतिशत आशीर्वाद।” 

इस दौरान नवनीत राणा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कहा, “कोई व्यक्ति जो महिलाओं की संपत्ति छीनने की बात करता है। आप ऐसी 52 वर्षीय राहुल गांधी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।” 

राणा ने कहा, “कांग्रेस के लोग तो यहां तक कहते हैं कि हमारे राहुल गांधी अब परिपक्व हो गए हैं, इसलिए अगर किसी को परिपक्व होने में 52 साल लग जाते हैं, तो मुझे इस बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।” राणा ने कहा, “राहुल गांधी जैसे 52 साल के परिपक्व व्यक्ति को महिलाओं का सोना और संपत्ति छीनने में 50 साल और लगेंगे।”