logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

प्रफुल्ल पटेल और नाना पटोले का 'वॉर' जारी, साकोली विधानसभा में महायुति से राकांपा ने किया दावा, स्थानीय बीजेपी नेता भी लगा रहे जोर


भंडारा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और प्रफुल्ल पटेल के बीच विवाद और बढ़ने की संभावना है. साकोली में नाना पटोले के खिलाफ एनसीपी भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है.

विदर्भ में साकोली विधानसभा को हॉट सीट के तौर पर देखा जाता है. इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले उम्मीदवार हैं. बीजेपी के पास फिलहाल उनके मुकाबले के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है.

वहीं दूसरी तरफ यह सीट परंपरागत तौर पर बीजेपी की रही है. लेकिन अब इस सीट पर एनसीपी अजित पवार गुट ने भी दावा कर दिया है. एनसीपी की ओर से अविनाश ब्राह्मणकर इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के स्थानीय नेता भी निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि वरिष्ठों से प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी के कोटे से साकोली सीट की मांग की है. लेकिन अब जब स्थानीय बीजेपी नेता इसका विरोध कर रहे हैं, तो सीट बंटवारे से पहले ही सकोली सीट को लेकर महायुति में शीत युद्ध शुरू हो गया है. 

देखें वीडियो: