logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मुंबई में एनसीपी विधायक दल की बैठक आज, सुनेत्रा पवार चुनी जाएंगी नेता; शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री की लेंगी शपथ


मुंबई: एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद आज 31 जनवरी को पार्टी की विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद वह शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी के नेतृत्व और आगे की रणनीति को लेकर मंथन तेज हो गया है। इसी क्रम में आज 31 जनवरी को एनसीपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जायेगा।


यह बैठक दोपहर 2 बजे मुंबई स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित होगी, जिसमें एनसीपी के सभी विधायक शामिल होंगे। पार्टी के लिए यह बैठक न केवल संगठन की मजबूती के लिहाज से, बल्कि सरकार में उनकी भूमिका को लेकर भी अहम मानी जा रही है।

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पार्टी के अंदर यह धारणा है कि उनके नेतृत्व में संगठन में स्थिरता आएगी और अजित पवार गुट को मजबूती मिलेगी।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, आज शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार राजभवन में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगी। ऐसे में आज की बैठक न सिर्फ एनसीपी के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी निर्णायक मानी जा रही है।