logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र सरकार ने पुलिस मैडल पुरस्कार का किया ऐलान, माहुरकर, पोटे और बाराभाई को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मेडल ⁕
  • ⁕ नागपुर शिवसेना (UBT) में बड़ा फेरबदल; नितिन तिवारी की छुट्टी, किशोर कुमेरिया बने महानगर प्रमुख ⁕
  • ⁕ "छत्रपति के भक्तों का खून आज भी रगों में दौड़ रहा है, आपकी सात पीढ़ियां भी महाराष्ट्र को हरा-भरा नहीं बना सकतीं", AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर नवनीत राणा का पलटवार ⁕
  • ⁕ Akola: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ब्रिज से कूदने की तैयारी कर रहे युवक की रेलवे पुलिस ने बचाई जान ⁕
  • ⁕ Gondia: तिरोड़ा स्थित एचपी गैस एजेंसी में लगी भीषण आग; पूरा कार्यालय जलकर हुआ ख़ाक, लाखों का नुकसान ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर मनपा में सत्ता विवाद का पटाक्षेप: धानोरकर-वडेट्टीवार में समझौता ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का संजय राऊत पर तीखा प्रहार, कहा - 2047 तक तक न देखें छठे माले पर बैठने का सपना ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

नए भारत का नया नागपुर; 1710 एकड़ का मास्टर प्लान आया सामने, Central Park और Congregation एरिया की झलक


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘नया नागपुर’ का 1710 एकड़ का मास्टर प्लान अब सार्वजनिक हो गया है। हिंगना तहसील के गोधनी और लाडगांव में विकसित होने वाले इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण (NMRDA), NBCC और HUDCO मिलकर विकसित करेंगे। इसे मध्य भारत का ग्लोबल कैपेबिलिटी हब बनाने की योजना है। नया नागपुर आधुनिक जीवनशैली, व्यापारिक केंद्र और पर्यावरण-संतुलित शहर का मिश्रण पेश करेगा।

सेंट्रल पार्क – शहर का हरा फेफड़ा


नई नागपुर का प्रमुख आकर्षण सेंट्रल पार्क होगा। यह पार्क शहरवासियों के लिए प्राकृतिक और मनोरंजन का केंद्र बनेगा। पार्क में कृत्रिम झील, वॉकिंग ट्रेल्स, खेलगुड़ी, बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन क्षेत्र और घने हरे-भरे इलाके होंगे। आसपास हाई-राइज टावर्स और रोड नेटवर्क इसे शहर के बाकी हिस्सों से जोड़ेंगे। योजना में इसे "शहर के फेफड़े के रूप में कनेक्टिंग स्पेस" के रूप में विकसित किया गया है, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखेगा और नागपुरवासियों को प्राकृतिक जीवन का अनुभव देगा।

Congregation एरिया – इवेंट्स और कम्युनिटी हब


Congregation एरिया को शहर का मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाया गया है। इस क्षेत्र में विशाल ओपन ग्राउंड, स्टेज, रंग-बिरंगे लाइट्स और फव्वारे होंगे। यहां कॉन्सर्ट, उत्सव, कम्युनिटी प्रोग्राम और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। पार्क और हरे-भरे बैकग्राउंड के बीच शहरवासियों के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आनंद लेने की सुविधा होगी। यह क्षेत्र सामाजिक जुड़ाव और मनोरंजन का हब बनेगा।

समृद्धि महामार्ग – भव्य प्रवेश


नए नागपुर की शुरुआत समृद्धि महामार्ग से होगी, जहां घुमावदार टावर्स और आइकॉनिक गेटवे स्वागत करेंगे। इस मार्ग से सीधे IBC तक पहुंच होगी और नई दिल्ली-मुंबई हाईवे से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसका मतलब है कि मुंबई से नागपुर की यात्रा केवल 8 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा, यहां से शहर के बाकी हिस्सों और हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और व्यावसायिक केंद्रों से आसान संपर्क संभव होगा।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्त का केंद्र

नया नागपुर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्त केंद्र (International Business & Finance Centre) (IBFC) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 6,500 करोड़ रुपए है, जिसमें 3,000 करोड़ भूमि अधिग्रहण और 3,500 करोड़ विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे। HUDCO इस प्रोजेक्ट के लिए 11,300 करोड़ रुपए तक फंडिंग सपोर्ट प्रदान करेगी, जिसमें IBFC और तीसरी आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road) शामिल हैं। NMRDA इसके इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी के रूप में काम करेगी, जबकि NBCC प्रोजेक्ट कंसल्टेंट के रूप में मार्गदर्शन देगी।

IBFC का उद्देश्य शहर को मध्य भारत का व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र बनाना है। इसमें कॉरपोरेट हेडक्वार्टर, मल्टीनेशनल कंपनियों के कार्यालय, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के केंद्र और आधुनिक वाणिज्यिक सुविधाएं शामिल होंगी।

शहर की विशेषताएं और भविष्य की संभावनाएं

  • नया नागपुर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आधुनिक और स्मार्ट जीवनशैली का उदाहरण होगा।
  • हरे-भरे पार्क और खुली जगहों के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जाएगा।
  • हाई-टेक कॉरपोरेट हब और व्यवसायिक केंद्र शहर को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएंगे।
  • बेहतरीन रोड नेटवर्क और समृद्धि महामार्ग से कनेक्टिविटी शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ेगी।
  • सांस्कृतिक और मनोरंजन के लिए कांग्रेसन एरिया जैसी सुविधाएं शहरवासियों के जीवन को समृद्ध बनाएंगी।


विशेषज्ञों का मानना है कि नया नागपुर मध्य भारत का पहला ऐसा स्मार्ट और ग्लोबल कैपेबिलिटी हब बनने जा रहा है, जो पर्यावरण, व्यापार और सामाजिक जीवन का आदर्श संतुलन प्रस्तुत करेगा।