logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फर्जी वीडियो पोस्ट करना कांग्रेस को पड़ा भारी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की खरगे और जयराम रमेश को नोटिस भेज माफी की मांग


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश को नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने दोनों से भ्रमक वीडियो पोस्ट करने के लिए माफी की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफार्म पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक वीडियो क्लिप साझा किया और दावा किया कि, केंद्र सरकार के मंत्री खुद मान रहे हैं कि, मोदी सरकार में शिक्षा, सड़क, सहित अन्य क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ है और लोग परेशान हैं। कांग्रेस द्वारा जारी किया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पिआईबी ने इसे फैक्ट चेक करते हुए फर्जी बताया।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और और कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश को भ्रामक वीडियो वायरल करने के लिए नोटिस जारी किया है। अपने नोटिस में गडकरी ने दोनों नेताओं पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए माफी की मांगने की मांग की है।

देखें वीडियो: