logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कामठी रोड डबलडेकर फ्लाईओवर जनता के लिए खुला, गडकरी बोले- नागपुर ऑरेंज सीटी के साथ अब बनी फ्लाईओवर सिटी


नागपुर: बहुप्रतीक्षित कामठी रोड डबल डेकर फ्लाईओवर (Kamptee Road Double Dekar Flyover) आख़िरकार जनता के लिए खोल दिया गया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बड़ी धूम-धाम से फ्लाईओवर का उद्घटना किया। इस दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, " नागपुर ओरंजे सीटी के साथ अब फ्लाईओवर सिटी बनी।"

उद्घाटन समारोह में नागपुर की जनता को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल कामठी रोड पर लगने वाले जाम से जनता को राहत मिलेगी बल्कि समय भी बचेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "जो काम एशिया में  नहीं हो रहा है वह नागपुर में किया जा रहा है। नागपुर एशिया का पहला शहर बन गया है जहां चार स्तरीय यातायात व्यवस्था है। नागपुर शहर अब फ्लाईओवर सिटी बन गई है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने फ्लाईओवर को शहर के लिए वरदान बताते हुए कहा कि, फ्लाईओवर के बाद एलआईसी चौक से लेकर ऑटोमेटिक चौक तक सीमेंट की सड़क सहित उसका सौन्दर्यीयकरण किया जाएगा। यह काम सीआरएफ फंड्स से किया जाएगा।

गड्डीगोदाम चौक का सब्जी मार्केट सहित फल मार्केट करने का ऐलान भी केंद्रीय मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि, "मार्किट की स्थिति बेहद ख़राब है। जिसका विकास किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम को काम दिया जाएगा और एक एसी युक्त सर्व सुविधाओं  से युक्त मार्किट बनाया जायेगा। इस दौरान किसी भी दुकानदार को विस्थापित नहीं किया जाएगा। बल्कि उन्हें सरकार के फॉर्मूले के तहत सभी सुविधाओं से युक्त दुकानों का आवंटन किया जाएगा।"

फ्लाईओवर की मुख्य बातें:

  • 5.67 किमी डबल डेकर फ्लाईओवर सिंगल कॉलम घाट पर खड़ा सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
• इस प्रोजेक्ट की लागत 573 करोड़ है.
• इसके साथ ही, अद्वितीय तकनीक का उपयोग करके फ्लाईओवर पर पांच मेट्रो स्टेशन गद्दीगोदाम चौक, कड़बी चौक, इंदौरा चौक, नारी रोड, ऑटोमोटिव चौक का निर्माण किया गया है।
• 5.67 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर चार स्तरीय है।
• इस फ्लाईओवर के पहले स्तर पर एक राजमार्ग है, दूसरे स्तर पर मेट्रो चलती है और जमीनी स्तर पर एक मौजूदा राजमार्ग है।
• गड्डीगोदाम में गुरुद्वारे के पास 1650 वजन क्षमता का स्टील ब्रिज बनाया गया है. यह देश की पहली संरचना है, जिसमें चार स्तरीय परिवहन व्यवस्था है।
• फ्लाईओवर की संरचना में 'रिब एंड स्पाइन' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.