logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हिंगोली लोकसभा जितने में कांग्रेस शक्षम, विश्वजीत कदम बोले- संजय राउत हमें चेतवानी न दें


नागपुर: हिंगोली सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच रस्साकशी जारी है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार यहाँ से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम शनिवार को महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला से मिलने नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, सांगली लोकसभा कांग्रेस की सीट है, वहां से हम ही लड़ेंगे चुनाव।" इसी के साथ उन्होंने संजय राउत को सलाह भी दी। 

कदम ने कहा, "सांगली लोकसभा सीट कांग्रेस की पारम्परिक सीट है। यहाँ से कांग्रेस का उम्मीदवार लाडे यह पार्टी के सभी नेताओं को मानना है। पार्टी का वहां मजबूत संगठन है।" इसी के साथ कदम ने यह भी कहा कि, मैं यहाँ से चुनाव जितने में शक्षम हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "सांगली जिले में अगर किसी जानवर को भी पूछा तो वह भी कहेंगे की यह कांग्रेस की लोकसभा है।"

बाहरी व्यक्ति हिंगोली को लेकर न बोले
संजय राउत द्वारा कांग्रेस को दी गई चेतवानी पर कदम ने कहा, "हमें कोई चेतवानी न दें। और न ही इसकी कोई जरुरत है। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में 125 साल पुरानी पार्टी है। देश की आज़ादी में कांग्रेस का बड़ा हाथ है। कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के गांव-गांव तक मजबूत है। इसलिए कोई भी बाहर का व्यक्ति इसी तरह की बातें न करें।" 

हिंगोली से लड़ेगा कांग्रेस उम्मीदवार 
वर्तमान में महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी को एक दूसरे की जरुरत है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि, कोई किसी को कम आंके। कांग्रेस पार्टी का इतिहास और परंपरा बहुत बड़ा है। कांग्रेस हिंगोली से चुनाव लड़ेगी। हालांकि, कदम ने यह भी कहा कि, पार्टी आलाकमान जो भी फैसला लेगा उसका हम पालन करेंगे।