logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अब महायुति जाएगी 200 के पार: संजय गायकवाड


बुलढाणा: एक अखबार समूह द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार महागठबंधन को नुकसान होने की जानकारी मिली है. इस पर बुलढाणा से शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया दी है.

गायकवाड़ ने कहा कि यह सर्वे किस आधार पर किया गया है यह पता नहीं. उन्होंने  कहा कि सर्वे करने वालों ने लोकसभा में पड़े वोटों की गिनती विधानसभा में की, तो यह 100 फीसदी गलत है.

विधायक ने कहा कि लोकसभा का गणित अलग है और राज्यों का गणित अलग है. उन्होंने कहा, “अब अगर आप चुनाव से 15 दिन पहले सर्वे करेंगे तो आपको नतीजा समझ आ जाएगा कि महायुति 200 के पार जाएगी.”

वहीं, छगन भुजबल और शरद पवार की मुलाकात पर बोलते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा कि भुजबल साहब ने पवार साहब से मिलने के लिए राज्यों में ओबीसी मराठों में आग लगा दी है. उन्होंने कहा कि यह आग कल को फूट न जाए या राज्यों में ऐसे दो समाजों के बीच दरार पैदा न कर दे.

गायकवाड़ ने कहा, “जिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने 18 पगड़ जातियों के साथ मिलकर इस स्वराज की स्थापना की थी। इस स्वराज में जातियों में विभाजन नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भुजबल मध्यस्थता करने के गंभीर उद्देश्य से उनके पास गए थे। इसलिए इस मुलाकात को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. और राज्यों में दो समुदायों को बांटने की बजाय पवार साहब और सभी पार्टियों को साथ देना चाहिए।