logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एक व्यक्ति के जानें से पार्टी नहीं होती समाप्त, अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर बोले विजय वडेट्टीवार


नागपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने चव्हाण को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री के भाजपा में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Vadettiwar) ने प्रतिक्रिया दी है। वडेट्टीवार ने कहा कि, "एक व्यक्ति के जाने से कोई पार्टी समाप्त नहीं होती है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।"

नागपुर स्तिथ अपने निजी निवास पर परकारो से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "राजनीति में पार्टी में बदलाव होते रहते हैं, यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि एक व्यक्ति के चले जाने से पूरी पार्टी अस्थिर हो गई है, बिल्कुल नहीं... कांग्रेस इस स्थिति से फिर उठेगी और पार्टी मजबूती से खड़ी होगी।"

अशोक चौहान के साथ रिश्तो पर वडेट्टीवार ने कहा, "स्नेहा का अशोक चव्हाण से रिश्ता है। मुंबई की अखिल भारतीय बैठक हो या नागपुर की कांग्रेस बैठक, हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, रिश्ते और विचारधारा अलग हैं।"

देखें वीडियो: