logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम का लिया बदला, पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर दागे मिसाइल


नई दिल्ली: पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या का बदला भारत ने ले लिया है। बुधवार रात को भारतीय सेना और एयर फोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। भारत ने जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर को भी मिसाइल से तबाह कर दिया है। इस हमले में सैकड़ों की संख्या में आतंकियों के मरने की जानकारी है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी भारत के एयर स्ट्राइक की पुष्टि कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने अपनी सीमा के अंदर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है। भारतीय वायुसेना ने पीओके के मुजफ्फराबाद, कोटली सहित पंजाब के बहावलपुर में मिसाईल हमला किया गया है। भारत ने अपने इस हमले में किसी रिहायशी घरों या पाकिस्तान सेना को टारगेट नहीं किया है। केवल आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है। 

पहलगाम के 15वे दिन भारत की एयरस्ट्राइक

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 नागरिकों को गोली मार कर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने लोगों के धर्म पूछ पूछ कर हत्या की थी। पहलगाम हमले के 15वे दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया और आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। इसी के साथ पहलगाम का बदला भी भारत ने ले लिया है। 

पाकिस्तान में मची खलबली, एयर स्ट्राइक की बात की काबुल

भारत द्वारा एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। जीन इलाकों में भारत द्वारा मिसाइल से हमला किया गया वहां अफरातफरी का माहौल है। लोग अपने घरों से निकल कर सड़क पर आ चुके हैं। वहीं भारत के मिसाइल हमले की पुष्टि पाकिस्तान ने भी कर दी है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हमले की बात स्वीकार करते हुए पांच स्थानों पर हमला करने की बात कही है। वहीं पाकिस्तान सेना ने तीन स्थानों पर भारत द्वारा मिसाईल हमला करने की बात कही।