logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, निर्माण में भ्रस्टाचार करने का लगाया आरोप


नागपुर: उपराजधानी नागपुर से मुंबई को जोड़ने के लिए बनाये गए हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के गुवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अमरावती ने नंदगांव खंडेश्वर तहसील में लोहोगांव के पास नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग पर बने पुल में बड़ा सा गड्ढा हो गया है। वहीं अब इसको लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी निर्माण में भ्रस्टाचार करने का आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, "मलाई के लिए सत्ताधारियों ने सड़क खा ली।"

नागपुर स्तिथ अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "आनन्-फानन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाकर समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया गया। इसी के कारण सड़क महामार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।" उन्होंने आगे कहा, "दुनिया में सड़क निर्माण में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। वहीं हमारे यहाँ सड़क पर पड़े गड्ढे से उनकी गुणवत्ता सामने आ गई है।"

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, "समृद्धि महामार्ग में भ्रष्टाचार हुआ, इसी कारण निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया। गाड़ी निचे न जाए इसके लिए 2400 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। जिसमें सबसे कम मूल्य वाले को टेंडर दिया गया।" वडेट्टीवार ने तंज कस्ते हुए कहा कि, "शासकों के मलीदा खाते ही सड़क पर गड्ढे हो गए।"